बगड़ू हिल माइंस में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, शंभु शरण वशिष्ठ अध्यक्ष और भास्कर सिन्हा बने सचिव
बैठक में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network
बगड़ू हिल माइंस में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज हो गई है। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें शंभु शरण वशिष्ठ अध्यक्ष और भास्कर सिन्हा सचिव बने।
लोहरदगा. हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड खान प्रभाग के बगड़ू हिल बॉक्साइट माइंस में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गयी हैं. इसे लेकर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता सहायक महाप्रबंधक (खान) शंभु शरण वशिष्ठ ने की. सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) अभिनव कुमार ने पिछले वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया.
बैठक में पूजा समिति की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया. बृजेश कुमार झा को सर्वकालिक संरक्षक, शत्रुजीत कुमार को सह संरक्षक, शंभु शरण वशिष्ठ को अध्यक्ष, बुधवा उरांव को उपाध्यक्ष, भास्कर सिन्हा को सचिव, अभिनव कुमार को सह सचिव, रानी कुमारी को कोषाध्यक्ष और अंबर कुमार सिंह को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया.
बैठक में पूजा पंडाल, धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर चर्चा की गयी. कर्मचारियों, उनके परिवारों और स्थानीय समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.
बैठक में चंद्रकांत दुबे, गौरी शंकर प्रसाद, आशीष कुमार, अबीर चक्रवर्ती, निताई दंडपात, श्याम सुंदर महतो, बैकफ उरांव, एतवा उरांव, परशुराम थापा, प्रशांत मुखर्जी, मनोज द्विवेदी, अदिति, माधुरी कुमारी, प्रद्युम्न कुमार, धर्मेंद्र कुमार, उज्जवल मिश्रा, रविंद्र राम, प्रतीक वर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए