करम डाली की स्थापना से शुरू हुआ कार्यक्रम, छात्राओं ने गीत-नृत्य से बुजुर्गों का किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन

बुजुर्गों का सम्मान करते छात्राएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

किस्को के शिशु ज्ञान दीप स्कूल में करमा पर्व सह बुजुर्ग सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बुजुर्गों का स्वागत और सम्मान किया.

विज्ञापन

किस्को. शिशु ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल, जोरी में सोमवार को करमा पूर्व संध्या सह बुजुर्ग सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्रा ने करम डाली स्थापित कर की.

विज्ञापन

विद्यार्थियों ने गीत और नृत्य के माध्यम से आमंत्रित बुजुर्गों का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया. प्रधानाचार्य ने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं. उनके अनुभवों से सीख लेकर नयी पीढ़ी को आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने करमा पर्व, जावा फूल और करम डाली के सांस्कृतिक महत्व की भी जानकारी दी.

कक्षा छह से 10 तक की छात्राओं ने करमा गीत और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक और बुजुर्ग शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola