कर्मा पुर्व संंध्या संस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर
कुड़ू प्रखंड में कर्मा पूर्व संध्या के अवसर पर तीन अलग-अलग स्थानों पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. आदिवासी संगठन इन आयोजनों की तैयारियों में पूरी तरह से जुट गए हैं. जानिए कहां और कब होंगे ये खास कार्यक्रम.
कुड़ू. प्रखंड में कर्मा पूर्व संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर आदिवासी संगठनों की ओर से तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. प्रखंड स्तरीय कर्मा पूर्व संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन तीन स्थानों पर किया जायेगा. 19 सितंबर को चीरी खेल मैदान में कार्यक्रम होगा.
वहीं 20 सितंबर को नावाटोली स्थित मंगल बाजारटांड़ मैदान में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा की ओर से तथा अमर शहीद वीर बुधू भगत के समाधिस्थल टिको पोखरा टोली में आदिवासी छात्र संघ, पारंपरिक स्वशासन पड़हा व्यवस्था व अन्य आदिवासी संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.
कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियां तेज
तीनों स्थानों पर कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही हैं. मंगलवार को टिको पोखरा टोली मैदान को मशीन के माध्यम से समतल किया गया. वहीं नावाटोली मंगल बाजारटांड़ मैदान में टेंट लगाने का काम चल रहा है. आयोजन समिति के सदस्य लगातार तैयारियों का जायजा लेने के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने में जुटे हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए