करम पर्व की पूर्व संध्या पर लोहरदगा में कार्यक्रम, डीसी बोले- संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण के लिए करें प्रयास
मौजूद लोग मांदर बजाते डीसी, डीडीसी | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा में करम पर्व के अवसर पर आदिवासी कर्मचारी समिति ने एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया.
लोहरदगा. आदिवासी कर्मचारी समिति, लोहरदगा के तत्वावधान में नगर भवन में करम पर्व की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और कड़सा दीप प्रज्वलित कर की गयी.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने कहा कि आदिवासी समाज को अपनी संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने की जरूरत है. उन्होंने युवा पीढ़ी से खूब पढ़ने-लिखने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की. साथ ही युवाओं को नशापान से दूर रहने का संदेश दिया.
प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण पर जोर
विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम ने कहा कि आदिवासी समाज सदियों से प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण करता आया है. उन्होंने समाज की परंपराओं और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व पर जोर दिया.
कार्यक्रम में सुषमा नीलम सोरेन, आइटीडीए लोहरदगा, सेन्हा अंचल अधिकारी, पेशरार प्रखंड विकास पदाधिकारी, लोहरदगा अंचल अधिकारी समेत विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक समूहों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. इनमें खोड़हा दल, बीएस कॉलेज छात्रावास, बीर बुद्ध लुरकुड़िया, मेरले, हरमू और फूलकुमारी ग्रुप के सदस्य शामिल थे.
कार्यक्रम में समिति के सभा सदस्य किशोर उरांव, बिनोद कुमार उरांव, सुधीर उरांव, सुनील मिंज, बीफई उरांव, अंजू कुजूर, रेखा उरांव, प्रीति पल्लवी तिग्गा, बालेश्वर भगत, श्रीवास्तव भगत और जगरनाथ भगत समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए