लोहरदगा में चार माह के बाद चालू हुई जलापूर्ति योजना, पानी मिलने से खुशी

Updated at : 11 Jun 2021 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा में चार माह के बाद चालू हुई जलापूर्ति योजना, पानी मिलने से खुशी

ग्रामीण जलापूर्ति योजना को शुरू कराने को लेकर पेयजल तथा स्वच्छता विभाग से लेकर जिला प्रशासन तथा कुड़ू पंचायत के चयनित जनप्रतिनिधि से लेकर स्थानीय विधायक, सांसद खामोश थे. नतीजा जलापूर्ति ठप हो गयी थी. जलापूर्ति योजना चालू कराने को लेकर प्रशासनिक अधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों के दरबार पर ग्रामीण हाजिरी लगा रहे थे. प्रभात खबर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 10 जून के अंक में प्रखंड प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया तथा स्थानीय विधायक सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव से विशेष बातचीत करते हुए मामले से मंत्री को अवगत कराया था.

विज्ञापन

लोहरदगा : चार माह के बाद गुरुवार को कुड़ू ग्रामीण योजना शुरू हो गयी. सुबह सात बजे से लेकर आधे घंटे तक जलापूर्ति पाइपलाइन से पानी आपूर्ति की गयी. चार माह के बाद पानी मिलने से ग्रामीण काफी खुश नजर आये. बताया जाता है कि ग्राम जल स्वच्छता समिति तथा कुड़ू पंचायत के जनप्रतिनिधियों की आपसी मतभेद के बाद फरवरी माह से ग्रामीण जलापूर्ति योजना ठप थी.

ग्रामीण जलापूर्ति योजना को शुरू कराने को लेकर पेयजल तथा स्वच्छता विभाग से लेकर जिला प्रशासन तथा कुड़ू पंचायत के चयनित जनप्रतिनिधि से लेकर स्थानीय विधायक, सांसद खामोश थे. नतीजा जलापूर्ति ठप हो गयी थी. जलापूर्ति योजना चालू कराने को लेकर प्रशासनिक अधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों के दरबार पर ग्रामीण हाजिरी लगा रहे थे. प्रभात खबर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 10 जून के अंक में प्रखंड प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया तथा स्थानीय विधायक सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव से विशेष बातचीत करते हुए मामले से मंत्री को अवगत कराया था.

प्रभात खबर के खबर के बाद मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने उपायुक्त से फोन पर बातचीत करते हुए अविलंब जलापूर्ति योजना को चालू कराने का निर्देश दिया. मंत्री के प्रयास तथा प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देख ग्राम जल स्वच्छता समिति को आदेश दिया कि तत्काल जलापूर्ति को चालू कराया जाये. गुरुवार सुबह जलापूर्ति चालू हो गयी. सबसे बड़ी बात यह है कि जलापूर्ति की गयी पानी को बगैर फिल्टर किए आपूर्ति कर दी गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola