लोहरदगा डीसी का निर्देश, 15 जुलाई से पूर्व आवेदनकर्ताओं का केसीसी करना सुनिश्चित करें

Updated at : 08 Jul 2021 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा डीसी का निर्देश, 15 जुलाई से पूर्व आवेदनकर्ताओं का केसीसी करना सुनिश्चित करें

जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिले के 13000 आवेदन बैंकों के पास लंबित हैं. इस बिंदु पर उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया गया कि कृषि विभाग व बैंक द्वारा बताये गये आंकड़ों में असमानता है. इस असमानता का एक सप्ताह के अंदर सत्यापन कर लें. जिला कृषि पदाधिकारी इस संबंध में संबंधित बीडीओ, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, एटीएम, बीटीएम, कृषक मित्र को स्पष्ट निर्देश दें और बैंकों के पास पड़े आवेदनों का सत्यापन करा कर अगले दो-तीन दिनों के अंदर बैंकों को उपलब्ध करायें.

विज्ञापन

लोहरदगा : डीसी दिलीप कुमार टोप्पो की अध्यक्षता में बुधवार को विशेष जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभुकों को केसीसी से अच्छादित करने से संबंधित आवश्यक निर्देश संबंधित बैंक शाखा प्रबंधकों को दिया गया. अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा जानकारी दी गयी कि बैंकों के पास मात्र 1045 आवेदन ही ऐसे हैं, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभुकों के हैं, जिन्हें केसीसी से आच्छादित किया जाना है.

जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिले के 13000 आवेदन बैंकों के पास लंबित हैं. इस बिंदु पर उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया गया कि कृषि विभाग व बैंक द्वारा बताये गये आंकड़ों में असमानता है. इस असमानता का एक सप्ताह के अंदर सत्यापन कर लें. जिला कृषि पदाधिकारी इस संबंध में संबंधित बीडीओ, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, एटीएम, बीटीएम, कृषक मित्र को स्पष्ट निर्देश दें और बैंकों के पास पड़े आवेदनों का सत्यापन करा कर अगले दो-तीन दिनों के अंदर बैंकों को उपलब्ध करायें.

साथ ही 15 जुलाई से पूर्व सभी आवेदनकर्ताओं, जो पीएम किसान सम्मान निधि के लाभुक हैं. उसको केसीसी से अच्छादित करें. जो बैंक केसीसी स्वीकृत करने में अपनी रुचि नहीं दिखा रहे हैं, उन बैंकों पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की. बैठक में सभी प्रखंडों में स्थित बैंकों में लंबित आवेदनों की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने बैंकों को फसल केसीसी, गव्य केसीसी, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, पीएमइजीइपी, स्वयं सहायता समूहों के बीच क्रेडिट लिंकेज, मुख्यमंत्री कृषि ऋण माफी योजना आदि का लाभ दिये जाने का निर्देश दिया.

बैठक में मौजूद जोनल मैनेजर पंकज कुमार सिन्हा ने उपायुक्त को भरोसा दिलाया कि लंबित आवेदनों का निष्पादन बैंकों द्वारा कर लिया जायेगा. जिले में बैंकों द्वारा किसान हित में कार्य करने के लिए विशेष निर्देश दिया गया है. किसानों को ऋण उपलब्ध कराने के साथ-साथ अन्य सुविधाएं पहुंचाने व सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में बैंकों द्वारा पूर्ण सहयोग दिये जाने का भरोसा जोनल मैनेजर द्वारा दिया गया.

बताया गया कि 19 जुलाई 2021 को लोहरदगा जिला के सभी बैंक शाखाओं द्वारा किसान दिवस मनाया जायेगा और किसानों के बीच ऋण वितरण का कार्यक्रम किया जायेगा. बैठक में उपविकास आयुक्त अखौरी शशांक सिन्हा, सर्टिफिकेट अफसर बिरसाय उरांव, अग्रणी बैंक प्रबंधक पंचू भगत, डीडीएम नाबार्ड, जिला कृषि पदाधिकारी शिव कुमार राम समेत विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola