रामनवमी जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया

रामनवमी जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया

विज्ञापन

कैरो. आगामी रामनवमी और भरत मिलाप शोभायात्रा को लेकर मंगलवार को बीडीओ छंदा भट्टाचार्य, सीओ शीला उरांव और थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी ने जुलूस मार्ग का जायजा लिया. प्रशासनिक टीम ने मुख्य मार्ग, नयाटोली, पाठक बगीचा और मस्जिद रोड का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने सड़क पर ईंट, बालू, चिप्स और वाहन रखकर मार्ग अवरुद्ध करने वाले लोगों को कड़ी चेतावनी दी. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जुलूस में बाधा डालने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर मुखिया वीरेंद्र महली और पंचायत सचिव पावन कुमार मौजूद थे. सुंदरू अंजुमन इस्लामिया के नये पदाधिकारी निर्वाचित, फिरोज अंसारी बने सदर

कुड़ू. मौलाना परवेज की अध्यक्षता में सुंदरू अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया. इसमें फिरोज अंसारी को सदर, नौशाद अंसारी को सेकेट्री और शमशेर अंसारी को खजांची चुना गया. नवनिर्वाचित सदर ने शिक्षित समाज के निर्माण और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लिया. वहीं सेकेट्री ने गांव को नशामुक्त बनाने की बात कही. युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अलताफ अंसारी ने समारोह आयोजित कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया. मौके पर तौहीद अंसारी, कारी नेशार दानिश, रशीद अंसारी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola