AI के दौर में हिंदी की बढ़ती ताकत पर चर्चा, अविराम कॉलेज में हिंदी पखवाड़ा शुरू

Updated:
विज्ञापन

फोटो (3) कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि सचिव इंद्रजीत कुमार भारती | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

AI के युग में हिंदी की प्रासंगिकता और मातृभाषा के महत्व पर जोर देने के लिए अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में हिंदी के सरल उपयोग और नई पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

कुड़ू. हिंदी पखवाड़ा दिवस के अवसर पर मंगलवार को अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पांच दिवसीय हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के सचिव सह मुख्य अतिथि इंद्रजीत कुमार भारती ने दीप प्रज्वलित कर किया. कॉलेज पहुंचने पर मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत भी किया गया.

विज्ञापन

मुख्य अतिथि इंद्रजीत कुमार भारती ने कहा कि कार्यालयीन कामकाज में हिंदी के सरल उपयोग को बढ़ावा देने के साथ नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा के प्रति जागरूक करने की जरूरत है. पारंपरिक ज्ञान से लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तक पहुंचने में हिंदी की प्रभावशीलता लगातार बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है और इसे अधिक से अधिक उपयोगी बनाने की आवश्यकता है. वर्तमान समय में निजी संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में हिंदी का कम प्रयोग चिंता का विषय है.

कार्यक्रम को महाविद्यालय के अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया. मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. जंग बहादुर महतो, सहायक प्राध्यापक डॉ. रेणुका, डॉ. कुंदन गिद्ध, आफताब आलम, पंकज कुमार भारती, संदीप कुमार, तबस्सुम, डॉ. शशि, प्यारी, पवन, ममता, आरती, सुनीता, चिनिबास सहित अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola