लोहरदगा के एकलव्य विद्यालय में मृदा स्वास्थ्य पर कार्यक्रम, छात्राओं को मृदा स्वास्थ्य कार्ड की दी जानकारी
मौजूद विधार्थी | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा के एकलव्य विद्यालय में विश्व मृदा दिवस पर मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और वैज्ञानिक खेती पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
लोहरदगा. एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, कुजरा में गुरुवार को विश्व मृदा दिवस पर मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं सॉयल हेल्थ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मृदा संरक्षण, मृदा परीक्षण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और वैज्ञानिक खेती की जानकारी देना था.
स्वस्थ मिट्टी से समृद्ध कृषि
मुख्य अतिथि जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ मिट्टी ही समृद्ध कृषि और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है. उन्होंने नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश के साथ जिंक, सल्फर और आयरन जैसे पोषक तत्वों की उपयोगिता बतायी. किसानों से नियमित रूप से मृदा परीक्षण कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड संतुलित उर्वरक के इस्तेमाल, खेती की लागत कम करने और बेहतर उपज हासिल करने में सहायक है. उन्होंने छात्राओं से अपने आसपास के किसानों को भी मृदा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया.
वैज्ञानिक खेती पर जोर
केवीके लोहरदगा के वैज्ञानिक धुर्वेश उरांव ने मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जैविक खेती और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की जानकारी दी. बीटीएम जेनेट केरकेट्टा ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड और कृषि योजनाओं के बारे में बताया.
प्रभारी प्राचार्या अमृता मिश्रा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में सहायक होते हैं. मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित थीं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए