गणपति बप्पा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, आरेया में भक्ति जागरण के बाद हुआ भंडारा

Updated:
विज्ञापन

भक्ति जागरण में प्रस्तुति देते कलाकार एवं भंडारा में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

किस्को प्रखंड के आरेया गांव में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. भक्ति जागरण में गणपति बप्पा के भजनों पर श्रद्धालु झूमे, वहीं भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. इस उत्सव ने पूरे गांव को भक्तिमय कर दिया.

विज्ञापन

किस्को. किस्को प्रखंड के आरेया गांव में गणेश चतुर्थी महोत्सव के अवसर पर भव्य भक्ति जागरण और भंडारा का आयोजन किया गया. तीन दिवसीय गणेश उत्सव के तहत सोमवार को भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. सोमवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय और बाहर से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किये.

विज्ञापन

जागरण में गणपति बप्पा के भजनों के साथ राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे. भक्ति संगीत से पूरा गांव भक्तिमय हो गया. जागरण में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए.

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

मंगलवार को पूजा समिति की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया. इसमें आरेया सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया. भंडारा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह रहा. युवाओं ने स्वेच्छा से सेवा कार्य में सहयोग किया.

आयोजन समिति ने बताया कि बुधवार शाम गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा.

मौके पर समिति के अध्यक्ष धनेश साहू, सचिव महेश साहू, कोषाध्यक्ष राजेश प्रजापति, सोनू प्रजापति, सितोष कुमार साहू, ब्यास साहू, संतोष साहू, बीरेंद्र प्रजापति, दीपक साहू, नितेश साहू, महेश साहू, बंटी साहू, नीरज साहू, रोहित साहू, राधे साहू, पवन प्रजापति, सोनू प्रजापति, हरिओम प्रजापति सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola