हीमोग्लोबिन, शुगर, बीपी और ऑक्सीजन लेवल की हुई मुफ्त जांच, 44 लोगों ने लिया लाभ
फोटो शिविर में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network
सेवा भारती लोहरदगा द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर में 44 लोगों ने स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया. हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, बीपी, ऑक्सीजन लेवल जैसी विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं.
लोहरदगा. जिला सेवा भारती लोहरदगा की ओर से रविवार को चुन्नीलाल स्कूल परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सचिव संजय चौधरी एवं समाजसेवी रामचंद्र गिरी ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर किया.
हीमोग्लोबिन से ऑक्सीजन लेवल तक की जांच
शिविर में कुल 44 लोगों ने स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया. इस दौरान हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, बीपी, वजन, हार्टबीट और ऑक्सीजन लेवल की निःशुल्क जांच की गई.
जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि सेवा भारती का उद्देश्य गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा आगे भी जारी रखने का प्रयास किया जाएगा.
डॉ. कुमुद अग्रवाल ने लोगों से मौसम के अनुरूप स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की. मौके पर सेवा भारती के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए