लोहरदगा : सड़क हादसे में पांच घायल, नेशनल हाइवे 75 कुड़ू - रांची मुख्य पथ पर हुआ हादसा

Updated at : 18 Feb 2022 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा : सड़क हादसे में पांच घायल, नेशनल हाइवे 75 कुड़ू - रांची मुख्य पथ पर हुआ हादसा

थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों मे अलग-अलग सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गये. तीन को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है.

विज्ञापन

लोहरदगा : थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों मे अलग-अलग सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गये. तीन को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के सलगी गांव निवासी संतु शाहदेव उर्फ संतेश्वर नाथ शाहदेव रांची से कुड़ू अपने घर आ रहा था. इसी बीच नेशनल हाइवे 75 कुड़ू – रांची मुख्य पथ पर देहाती ढाबा के समीप कंटेनर से आमने-सामने भिड़ंत हो गयी.

घटना में संतु शाहदेव गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से कुड़ू सीएचसी पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. दूसरी घटना कैरो थाना क्षेत्र में घटित हुई इसमें तीन घायल हो गये. कुड़ू में सभी का इलाज के बाद विश्वनाथ महली तथा चरण उरांव को रांची रिम्स रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola