बंद पड़ी ग्रामीण पेयजल योजना का अभियंताओं ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
बंद पड़ी ग्रामीण पेयजल योजना का अभियंताओं ने किया निरीक्षण

बंद पड़ी ग्रामीण पेयजल योजना का अभियंताओं ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

कैरो. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल लोहरदगा के कनीय अभियंता सरफराज अंसारी और तकनीकी अभियंता राहुल कुमार ने बुधवार को कैरो पहुंचकर वर्षों से बंद पड़ी ग्रामीण पाइपलाइन योजना का निरीक्षण किया. इस दौरान टीम ने खराब पड़ी मशीनों, तकनीकी खामियों और चोरी हुए उपकरणों का जायजा लिया. अभियंताओं ने कहा कि विभाग का पूरा प्रयास है कि इस महत्वपूर्ण योजना को जल्द दुरुस्त कर पुनः चालू कराया जाये. विदित हो कि कैरो, उतका, बिराजपुर, जामुनटोली और कुड़ू प्रखंड के कई गांवों में जलापूर्ति के लिए करोड़ों रुपये की लागत से यह योजना बनी थी. शुरुआती वर्षों के बाद जैसे ही इसकी जिम्मेदारी ग्रामीण स्वच्छता समिति को मिली, रखरखाव के अभाव में मशीनें खराब हो गयीं और बाद में सामग्री चोरी हो गयी. पिछले तीन वर्षों से पानी की सप्लाई बंद होने से ग्रामीणों को भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि समीद अंसारी, मुखिया बीरेंद्र महली, प्रखंड समन्वयक खलीक अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे. ट्रैक्टर पलटने से चालक घायल

किस्को. बगड़ू थाना क्षेत्र के आनंदपुर, जोरी मुख्य सड़क पर एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ट्रैक्टर आनंदपुर की ओर से ईंट अनलोड कर वापस जोरी की ओर जा रहा था़ इस दौरान ट्रैक्टर का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा, जिससे ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को हल्की चोट लगी है़ उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है़ ट्रैक्टर को जेसीबी के माध्यम से निकाला गया. ट्रैक्टर नवाडीह रिशु ब्रिक्स ईंट भट्ठा मालिक की बतायी जा रही है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola