मतदाता सूची में रंगीन फोटो और नये नाम जोड़ने पर जोर

Updated at : 23 Mar 2026 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाता सूची में रंगीन फोटो और नये नाम जोड़ने पर जोर

मतदाता सूची में रंगीन फोटो और नये नाम जोड़ने पर जोर

विज्ञापन

सेन्हा. अंचल कार्यालय कक्ष में सोमवार को सीओ पंकज कुमार भगत की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्षों और सचिवों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जारी एसआइआर प्रक्रिया की समीक्षा और क्रियान्वयन था. सीओ ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने बूथों के लिए बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बीएलए अपने संबंधित बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर मतदाताओं के जरूरी कागजात दुरुस्त कराने में सहयोग करें. विशेष रूप से उन मतदाताओं को चिह्नित करने को कहा गया जिनकी फोटो मतदाता सूची में रंगीन नहीं है. ऐसे मतदाता अविलंब बीएलओ से संपर्क कर अपनी फोटो अपडेट करायें. इसके अतिरिक्त, 18 वर्ष से ऊपर के सभी योग्य युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने और बूथों की वर्तमान स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया गया. मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अनिल उरांव, दिलीप कुमार उरांव, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवल साहू, आजसू प्रखंड अध्यक्ष रामानंदन साहू समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. हिन्द मजदूर किसान यूनियन की बैठक 29 को

लोहरदगा़ हिन्द मजदूर किसान यूनियन जिला समिति की बैठक 29 मार्च को होगी. जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिर्की ने बताया कि बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ मजदूरों और किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जायेगी. इसके अलावा समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक रणनीति और आगे की कार्ययोजना भी तय की जायेगी. बैठक में यूनियन के प्रदेश सचिव अशोक बारला उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola