बगड़ू हिल माइंस में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, नई कमेटी का हुआ गठन

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बगड़ू हिल बॉक्साइट माइंस में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं. नई कार्यकारिणी के गठन के साथ पंडाल, धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विशेष जोर दिया गया है.

विज्ञापन

लोहरदगाः हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड खान प्रभाग के बगड़ू हिल बॉक्साइट माइंस में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं. पूजा को भव्य, सुव्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सहायक महाप्रबंधक (खान) शंभू शरण वशिष्ठ ने की.

विज्ञापन

पिछले वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत

बैठक की शुरुआत पिछले वर्ष आयोजित दुर्गा पूजा के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के साथ हुई. सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) अभिनव कुमार ने पिछले वर्ष के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा समिति के समक्ष रखा. सदस्यों ने लेखा-जोखा पर चर्चा की और आगामी दुर्गा पूजा को बेहतर तरीके से आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया.

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका खारिज, 24 सितंबर को तय होंगे आरोप

नयी कार्यकारिणी का गठन

बैठक में सर्वसम्मति से सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की नयी कार्यकारिणी का गठन एवं विस्तार किया गया. इसमें बृजेश कुमार झा को सर्वकालीक संरक्षक, शत्रुजीत कुमार को सह-संरक्षक, शंभू शरण वशिष्ठ को अध्यक्ष, बुधवा उरांव को उपाध्यक्ष, भास्कर सिन्हा को सचिव, अभिनव कुमार को सह-सचिव, रानी कुमारी को कोषाध्यक्ष तथा अंबर कुमार सिंह को सह-कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया.

पंडाल, धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम पर जोर

नयी कार्यकारिणी के गठन के बाद दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई. पूजा पंडाल, धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और श्रद्धालुओं की सुविधा समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से पूरा करने पर जोर दिया गया. समिति के सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा को आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता का पर्व बनाया जाएगा. कर्मचारियों, उनके परिवारों और स्थानीय समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की प्रतिबद्धता भी जताई गई.

ये भी पढ़ें- शादी से इंकार करने पर महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

समिति के सदस्य रहे मौजूद

बैठक में चंद्रकांत दुबे, गौरी शंकर प्रसाद, आशीष कुमार, अबीर चक्रवर्ती, निताई दंडपात, श्याम सुंदर महतो, बैकफ उरांव, एतवा उरांव, परशुराम थापा, प्रशांत मुखर्जी, मनोज द्विवेदी, अदिति, माधुरी कुमारी, प्रद्युम्न कुमार, धर्मेंद्र कुमार, उज्जवल मिश्रा, रविंद्र राम, प्रतीक वर्मा समेत समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola