ePaper

जमीन विवादों का त्वरित निष्पादन होता है

Updated at : 07 May 2025 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवादों का त्वरित निष्पादन होता है

अंचलाधिकारी द्वारा थाना परिसर में थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

सेन्हा. अंचलाधिकारी द्वारा थाना परिसर में थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. आयोजित थाना दिवस कार्यक्रम में अंचलाधिकारी सेन्हा सेन्हा थाना क्षेत्र के जमीन विवाद से संबंधित केसों का निबटारा किया गया. वहीं जमीन से संबंधित विवाद मामले पर चितरी निवासी गन्दूर सिंह का पुत्र रंजीत सिंह,मेढो निवासी महेश उरांव ने थाना में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया था. जिस पर अंचलाधिकारी मोदस्सर नजर मंसूरी ने संज्ञान में लेते हुए बुधवार को थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित कर दोनों पक्ष के सामने सभी विवादित मामलों का निबटारा किया गया. जिस पर सीओ मोदस्सर नजर मंसूरी ने जानकारी देते हुए कहा कि सप्ताह में प्रत्येक बुधवार को थाना दिवस आयोजित कर जमीन से संबंधित छोटे-मोटे मामलों का त्वरित निबटारा किया जायेगा. जिसे ग्रामीणों को कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना न पड़े साथ ही कहा कि जिन मामलों का निपटारा अंचल या थाना के द्वारा नहीं हो सकता, वैसे मामले को न्यायालय द्वारा निपटारा कराने हेतु अग्रसारित किया जायेगा. जिसे ग्रामीण किसानों को उचित न्याय मिल सके. मौके पर थाना प्रभारी वारिश हुसैन, जोगेंद्र उरांव,प्रसाद भगत,किरण कुमारी भगत,रेशमा उरांव, सुरेश सिंह,महेश उरांव, सकलदीप सिंह समेत अन्य ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola