झारखंड के मुद्दों को लेकर खड़गे से मिले धीरज प्रसाद साहू, संगठन और प्रस्तावित आमसभा पर हुई बात

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलते धीरज प्रसाद साहु | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कांग्रेस नेता धीरज साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात की. इसमें झारखंड के सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों, OBC, SC, ST पर प्रस्तावित आमसभा और संगठन मजबूती पर अहम चर्चा हुई.

विज्ञापन

लोहरदगा. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. इस दौरान झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों के साथ कांग्रेस संगठन की गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

ओबीसी, एससी और एसटी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

मुलाकात के दौरान ओबीसी, एससी और एसटी समुदायों से जुड़े विषयों को लेकर प्रस्तावित आमसभा पर विशेष रूप से चर्चा हुई. धीरज प्रसाद साहू ने मल्लिकार्जुन खड़गे को आमसभा में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे खड़गे ने स्वीकार कर लिया.

आमसभा की तिथि और समय प्रदेश प्रभारी के साथ विचार-विमर्श के बाद तय किया जायेगा. धीरज साहू ने कहा कि सामाजिक न्याय और समाज के सभी वर्गों के अधिकारों से जुड़े विषयों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में उठाना जरूरी है. प्रस्तावित आमसभा के माध्यम से ओबीसी, एससी और एसटी समुदायों से जुड़े विभिन्न विषयों को व्यापक मंच पर उठाने की बात कही गयी.

संगठन को मजबूत करने पर भी हुई चर्चा

बैठक में झारखंड में कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने तथा जमीनी स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ. सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गयी.

धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात मार्गदर्शन देने वाली रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड के राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों, संगठन की मजबूती और जनहित से जुड़े मुद्दों पर राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ संवाद हुआ है. आमसभा की तैयारियों को लेकर संगठन स्तर पर आगे की रणनीति पर भी चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola