करम पर्व पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने माता-बहनों के बीच बांटी सांस्कृतिक साड़ियां

Updated:
विज्ञापन

साड़ी वितरण करते हुए सुखैर भगत | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा में करम पर्व के अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने आदिवासी महिलाओं को सांस्कृतिक साड़ियों का वितरण किया। यह कार्यक्रम आदिवासी संस्कृति और नारी सम्मान का प्रतीक है।

विज्ञापन

लोहरदगाः आदिवासी समाज के प्रकृति एवं सांस्कृतिक पर्व करम पर्व के अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी लोहरदगा के जिलाध्यक्ष एवं चाला इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर सुखैर भगत ने कुड़ू प्रखंड के ग्राम तान अखाड़ा और पतरा टोली में आदिवासी महिलाओं के बीच सांस्कृतिक साड़ियों का वितरण किया.

विज्ञापन

आदिवासी संस्कृति और नारी सम्मान का प्रतीक है कार्यक्रम

इस अवसर पर सुखैर भगत ने कहा कि करम पर्व आदिवासी सभ्यता, संस्कृति, प्रकृति और गौरवशाली परंपराओं का जीवंत प्रतीक है. आदिवासी समाज की पारंपरिक वेशभूषा और अखाड़ा संस्कृति समाज की पहचान और स्वाभिमान हैं. सांस्कृतिक साड़ियों का वितरण आदिवासी संस्कृति और नारी सम्मान के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है.

साडी वितरण समारोह में शामिल लोग  मौजूद सुखैर भगत | Prabhat Khabar Network
साड़ी वितरण समारोह में शामिल लोग और मौके पर मौजूद सुखैर भगत | Prabhat Khabar Network

प्रकृति संरक्षण और सामाजिक एकता का देता है संदेश

उन्होंने कहा कि करम पर्व प्रकृति संरक्षण, भाईचारे, सामाजिक एकता और अपनी सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की प्रेरणा देता है. उन्होंने सभी माता-बहनों और ग्रामीणों को करम पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की.

बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं रहीं मौजूद

कार्यक्रम में जिला महासचिव सलीम बड़े अंसारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव, जिला महासचिव संतोषी उरांव, स्वाति महली, तारों उरांव, प्रमिला उरांव, राधा भगत, रोहित भगत, मंटू पहान, खादिया पुजार, बिहारी उरांव, धनिया उरांव, अनीता उरांव, सुनीता उरांव, चांदनी कुमारी, नीरू भगत, नीलमनी भगत, असानूर जमन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola