शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर यतिराज डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल में शोक सभा

Updated:
विज्ञापन

शोक व्यक्त करते लोग | Prabhat Khabar Network

झारखंड के शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर यतिराज डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल में शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन

लोहरदगा : झारखंड के शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर सोमवार को यतिराज डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल, सेरेंगहातू में शोक एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. विद्यालय परिवार के सदस्यों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

राज्य ने कर्मठ जनप्रतिनिधि खो दिया

विद्यालय के निदेशक वीके बालन्जिनप्पा, श्रीमती शामी बालन्जिनप्पा, प्राचार्य विवेक जॉय समेत शिक्षक और कर्मचारियों ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. वक्ताओं ने कहा कि उनके आकस्मिक निधन से राज्य ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व को खो दिया है.

मौके पर वत्सल्या, यति रीजॉइस, रोमा, उजमा, फरज़ाना, ऋचा, अभिजीत, प्रीति, मैरी रोज समेत विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे. सभी ने शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola