भंडरा में सीओ ने पढ़ाया गणित, छात्रों को बताया- डरने का नहीं, समझने और अभ्यास का विषय है
भंडरा सीओ दुर्गा कुमार ने पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय में छात्रों को गणित के कठिन सवालों को हल करने की आसान ट्रिक्स और सफलता के मंत्र सिखाए।
भंडरा. अंचलाधिकारी दुर्गा कुमार गुरुवार को पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय, बिटपी में शिक्षक की भूमिका में नजर आये. उन्होंने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को गणित पढ़ाया और कई महत्वपूर्ण जानकारी दी. सीओ के विद्यालय पहुंचते ही छात्र-छात्राओं ने तालियों से उनका स्वागत किया.
ब्लैक बोर्ड पर आसान तरीके से समझाये सवाल
दुर्गा कुमार ने ब्लैक बोर्ड पर गणित के सवालों को आसान तरीके से हल करना सिखाया. उन्होंने बीजगणित और ज्यामिति के सूत्र समझाने के साथ उन्हें याद रखने के तरीके भी बताये. कहा कि गणित डरने का विषय नहीं, बल्कि समझने और अभ्यास करने का विषय है. नियमित अभ्यास से गणित आसान हो जाता है.
उन्होंने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के टिप्स दिये और बड़ा लक्ष्य रखने के साथ नियमित मेहनत करने की अपील की.
प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय तिर्की ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के इस तरह बच्चों के बीच आकर पढ़ाने से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है. विद्यार्थियों ने भी सीओ की कक्षा को अपने लिए यादगार बताया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए