चित्रगुप्त पूजा आत्मचिंतन, लेखा-जोखा और सत्यनिष्ठा का प्रतीक है

चित्रगुप्त पूजा आत्मचिंतन, लेखा-जोखा और सत्यनिष्ठा का प्रतीक है
लोहरदगा़ लोहरदगा में भगवान चित्रगुप्त की भव्य आराधना के साथ चित्रगुप्त पूजा उत्साह और भक्ति भाव से संपन्न हुआ. शहर के सूर्य मंदिर परिसर में कायस्थ समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से पूजा की़ वहीं कायस्थ समाज के लोगों के घरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. भक्तों ने भगवान चित्रगुप्त से परिवार की खुशहाली, समृद्धि और समाज में एकता की कामना की. पूजा के उपरांत भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पूरे दिन वातावरण भक्तिमय बना रहा. मौके पर समाज के सदस्यों ने कहा कि चित्रगुप्त पूजा आत्मचिंतन, लेखा-जोखा और सत्यनिष्ठा का प्रतीक है. यह पर्व समाज में नैतिकता और एकता के संदेश को मजबूत करता है. इस अवसर पर समाज के लोगों ने एकजुटता बनाये रखने और सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में मनोज कुमार सिन्हा, बिनोद कुमार सिन्हा, अजय कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, तन्मय सिन्हा, कशिश सिन्हा, क्षितिज सिन्हा, श्रीकृष्ण प्रसाद, कुमार चंद्र शेखर, देवाशीष कार, दिलीप पटनायक, विकेश कुमार सिन्हा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य सदस्य और स्थानीय लोग उपस्थित थे. बहनों ने भाइयों के सुख-शांति व समृद्धि की कामना की
कैरो. कैरो प्रखंड मुख्यालय और प्रखंड के अनेक गांवों में गुरुवार को भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया. बहनों ने उपवास रखकर अपने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. आचार्य कौशल कांत त्रिपाठी ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की यम द्वितीया को भाई दूज पर पूजा-अर्चना की जाती है. यह पर्व भाई-बहन के प्रेम और आपसी संबंधों को प्रगाढ़ बनाने वाला माना जाता है. बहनें व्रत रखकर भाई को भोजन कराती हैं और उनके कल्याण की कामना करती हैं. इस मौके पर कुछ जगहों पर चित्रगुप्त पूजा कर कलम-दवात की पूजा-अर्चना करने की परंपरा का भी पालन किया गया. भाई दूज के पूजा-अर्चना के बाद बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर प्रसाद खिलाया और उनकी सुख-संपन्नता और समृद्धि की कामना की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




