संत उर्सूला नर्सिंग कॉलेज में 40 छात्राओं का कैपिंग समारोह

Updated:
विज्ञापन
संत उर्सूला नर्सिंग कॉलेज में 40 छात्राओं का कैपिंग समारोह

संत उर्सूला नर्सिंग कॉलेज में 40 छात्राओं का कैपिंग समारोह

विज्ञापन

लोहरदगा़ शहर के संत उर्सूला अस्पताल परिसर स्थित नर्सिंग कॉलेज में रविवार को 40 नर्सिंग छात्राओं का कैपिंग सेरेमनी हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुमला से आये फादर सिप्रियन कुजूर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएड प्रोफेसर सिस्टर जैसिंता कुजूर उपस्थित रहीं. समारोह का शुभारंभ प्रार्थना के साथ हुआ, इसके बाद छात्राओं ने लेडी विद द लैंप फ्लोरेंस नाइटिंगेल की शपथ लेकर सेवा, समर्पण और कर्तव्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. त्याग और सेवा का प्रतीक है नर्स का कैप : इस अवसर पर डॉ आइलीन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार मोमबत्ती स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देती है, ठीक उसी प्रकार नर्सिंग का पेशा भी त्याग और अटूट समर्पण का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि यह कैप केवल परिधान नहीं, बल्कि मानवता के प्रति जिम्मेदारी का चिह्न है. कैपिंग के माध्यम से छात्राओं के नर्सिंग जीवन की औपचारिक शुरुआत करायी गयी. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन : आयोजन के दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया. इस मौके पर प्राचार्या सिस्टर दयावती, सिस्टर नीति, सिस्टर असरेन, सिस्टर एलेक्स, मिस दिव्या, श्रीमती मंगला, श्रीमती अर्चना, रवि रेशम सहित नर्सिंग ट्यूटर उपस्थित रहे. साथ ही सिस्टर विमला, सिस्टर ओडिले, सिस्टर सेरोफिना, सिस्टर फुलकेरिया, तुलसी गोपे और सुमित उर्फ समेत अन्य लोग उपस्थित थे. अंत में सभी ने छात्राओं के उज्ज्वल और सेवाभावी भविष्य की कामना की.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola