ePaper

आवास कार्य में लाएं प्रगति, लाभुकों से बनाएं समन्वय

Updated at : 07 May 2025 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
आवास कार्य में लाएं प्रगति, लाभुकों से बनाएं समन्वय

प्रखंड परिसर के सभागार में बुधवार को प्रभारी बीडीओ सह सीओ मधुश्री मिश्रा ने आवास प्रखंड समन्वयक, आवास मित्र तथा स्वयंसेवकों के साथ बैठक करते हुए प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संचालित अबुवा आवास तथा प्रधानमंत्री आवास योजना का पंचायतवार समीक्षा किये.

विज्ञापन

कुड़ू. प्रखंड परिसर के सभागार में बुधवार को प्रभारी बीडीओ सह सीओ मधुश्री मिश्रा ने आवास प्रखंड समन्वयक, आवास मित्र तथा स्वयंसेवकों के साथ बैठक करते हुए प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संचालित अबुवा आवास तथा प्रधानमंत्री आवास योजना का पंचायतवार समीक्षा किये. समीक्षा के क्रम में प्रभारी बीडीओ सह सीओ मधुश्री मिश्रा ने कर्मियों को निर्देश दिया कि अबुवा आवास तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही नहीं बरतें. आवास निर्माण कार्य मे जिन लाभुकों को द्वितीय किस्त की राशि का भुगतान हो चुका है वैसे लाभुकों को दरवाजा लेबल तक कार्य तत्काल पूरा करायें. लाभुक के साथ समन्वय स्थापित करते हुए लाभुकों की परेशानियों का समाधान करते हुए आवास निर्माण कार्य में प्रगति लाए. जिन लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि का भुगतान हो चुका है उन लाभुकों को एक सप्ताह के भीतर जमीन लेबल तक जोड़ाई कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें. आवास निर्माण कार्य ससमय पूर्ण करते हुए लाभुकों को गृह प्रवेश कराएं. आवास निर्माण कार्य मे कोताही सहन नहीं होगी. बैठक में आवास समन्वयक राजेश कुमार गुप्ता,निलेन्द्र कुमार, कपिल बैठा, रवि कुमार, मो आसिफ सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola