पीएम मोदी के जन्मदिन पर हेसवे गांव में सेवा कार्यक्रम, रक्तदान के साथ बच्चों को बांटी गयी अध्ययन सामग्री

Updated:
विज्ञापन

रक्त दान शिविर में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लोहरदगा के हेसवे गांव में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में रक्तदान शिविर, चिकित्सा जांच शिविर, बच्चों को कॉपी-कलम व अध्ययन सामग्री का वितरण तथा सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई.

विज्ञापन

लोहरदगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) लोहरदगा जिला की ओर से सेन्हा प्रखंड के हेसवे गांव में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भाजयुमो जिलाध्यक्ष वाल्मीकि कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में रक्तदान शिविर, चिकित्सा जांच शिविर, बच्चों के बीच कॉपी-कलम व अन्य अध्ययन सामग्री का वितरण तथा सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गयी.

विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण कुमार सिंह ने फीता काटकर किया. वहीं भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु ने रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की. शिविर में करीब एक दर्जन लोगों ने रक्तदान किया. चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया. बच्चों के बीच कॉपी-कलम समेत अन्य अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया. ग्रामीणों के लिए सामूहिक भोजन की भी व्यवस्था की गयी.

ग्रामीणों को स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी सुविधाएं

आयोजक अजातशत्रु ने कहा कि सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा सामग्री और अन्य आवश्यक सहयोग पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के प्रति आभार जताया.

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, प्रवीण कुमार सिंह, लोहरदगा भाजपा प्रभारी अमित सिंह, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, भिखारी भगत, टेंबो उरांव, मिथुन तामेंड़ा, राजीव रंजन, ओम प्रकाश सिंह, अजय, पंकज अग्रवाल, बालकृष्ण सिंह, नवीन कुमार टिंकू, सजल कुमार, नवल कुमार, नवीन सरजू साहू, सचिन जी सहित भाजपा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola