कुड़ू में कार्यालय परिसर से दिनदहाड़े बाइक गायब, मालिक की शिकायत पर जांच शुरू
Updated:
विज्ञापन
कुड़ू के बाजारटांड़ में स्थित विद्युत सब-डिवीजन कार्यालय परिसर से दिनदहाड़े एक बाइक चोरी हो गई है. मालिक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है.
विज्ञापन
कुड़ू. शहरी क्षेत्र के बाजारटांड़ स्थित विद्युत सब-डिवीजन कार्यालय परिसर से चंदलासो गांव निवासी अनिल सिंह की बाइक चोरी हो गयी. चोरी गयी बाइक का नंबर जेएच 01 एटी 9193 बताया गया है.
विज्ञापन
बाइक मालिक ने घटना को लेकर कुड़ू थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
छापामारी कर रही पुलिस
कुड़ू थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि बाजारटांड़ से बाइक गायब होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच के साथ संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन