किस्को में वन विभाग की कार्रवाई, पिकअप से साल की अवैध बल्लियां जब्त; पूर्व वाचर के घर छापा

Updated:
विज्ञापन

वन विभाग द्वारा जप्त लकड़ी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा के भुसाड़ गांव में वन विभाग ने पूर्व वन वाचर संदीप लोहरा के घर छापेमारी कर अवैध साल की बल्लियां और पिकअप वाहन जब्त किया है। विभाग जांच में जुटा है।

विज्ञापन

किस्को. बगड़ू थाना क्षेत्र के भुसाड़ गांव में वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक घर से पिकअप वाहन में लदी साल की अवैध बल्लियां जब्त की हैं. जब्त लकड़ी और वाहन को विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है. मामले में वन अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने भुसाड़ निवासी संदीप लोहरा के घर पर छापेमारी की. टीम में सूरज यादव, विक्की मेहता, सुमित लकड़ा, नवीन चौहान और अवधेश महतो शामिल थे. विभाग के अनुसार, तलाशी के दौरान घर के पास खड़े पिकअप वाहन से साल की बल्लियां बरामद हुईं. लकड़ी को जब्त कर विभागीय स्तर पर इसकी जांच की जा रही है.

पूर्व में वन सुरक्षा कर्मी रह चुका है संदीप

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, संदीप लोहरा पूर्व में भुसाड़ वन क्षेत्र में वन विभाग के वाचर यानी वन सुरक्षा कर्मी के पद पर कार्यरत था. उसे वन क्षेत्र की सुरक्षा और अवैध कटाई पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गयी थी. अधिकारियों का कहना है कि गलत कार्यों में संलिप्तता और ग्रामीणों से अवैध वसूली की शिकायतों के बाद उसे पद से हटा दिया गया था.

विभाग के अनुसार, संदीप पर वन क्षेत्र में अवैध कटाई में शामिल होने और सामाजिक-धार्मिक कार्यों के लिए वनोत्पाद ले जाने वाले ग्रामीणों से कथित रूप से डराने-धमकाने और वसूली करने की शिकायतें भी सामने आयी थीं. इन शिकायतों को लेकर स्थानीय स्तर पर कई बार जानकारी विभाग तक पहुंची थी.

अवैध कटाई की सूचना देने की अपील

वन विभाग ने जब्त लकड़ी के स्रोत और उसके परिवहन से जुड़े पहलुओं की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों के अनुसार, मामले में वन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगलों में अवैध कटाई या लकड़ी के अवैध परिवहन की जानकारी मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola