सीएम ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत लोहरदगा जिला में बेहतर संभावनाएं : राजीव रंजन

Updated:
विज्ञापन
सीएम ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत लोहरदगा जिला में बेहतर संभावनाएं : राजीव रंजन

सीएम ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत लोहरदगा जिला में बेहतर संभावनाएं : राजीव रंजन

विज्ञापन

लोहरदगा़ राज्य के परिवहन सचिव राजीव रंजन सोमवार को लोहरदगा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने योजना की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिला मुख्यालय से मुर्मू ग्राम तक बस में सफर किया. बस में सवार यात्रियों से सीधा संवाद करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली. सचिव ने स्पष्ट किया कि इस योजना के अंतर्गत दिव्यांग, विधवा, स्कूली छात्राएं और वरिष्ठ नागरिकों समेत कुल 10 श्रेणियों के लोगों को बस भाड़ा नहीं देना है. जीपीएस के आधार पर बस मालिकों को भुगतान : प्रेस ब्रीफिंग के दौरान परिवहन सचिव ने बताया कि वर्तमान में पूरे राज्य में 172 बसें इस योजना के तहत संचालित हो रही हैं. इन बसों के परिचालन का भुगतान पूरी तरह पारदर्शी है और जीपीएस डेटा के आधार पर प्रति किलोमीटर की दर से बस मालिकों को राशि दी जा रही है. लोहरदगा जिले में कुल 26 रूट अधिसूचित किये गये हैं, जहां बस परिचालन की अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती पंचायतों से जिला मुख्यालय आने वाले लोगों के लिए यह योजना वरदान साबित होगी. मात्र एक रुपये में इस योजना के तहत वाहनों का निबंधन किया जा रहा है. पुराने दिनों को किया याद, प्रशासन देगा सहयोग : लोहरदगा के पूर्व उपायुक्त रहे राजीव रंजन ने जिले में अपने कार्य अनुभव को साझा करते हुए इसे बेहद शानदार बताया. वहीं, वर्तमान उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि जो भी व्यक्ति इस योजना के तहत बस चलाना चाहते हैं, उन्हें जिला प्रशासन पूरा सहयोग करेगा. यदि वाहन खरीदने के लिए ऋण की आवश्यकता होगी, तो बैंक समन्वय में भी मदद की जायेगी. इससे जिले के कम आय वाले लोगों का यात्रा खर्च कम होगा. मौके पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी और जिला परिवहन पदाधिकारी जय सांखी मुर्मू समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola