Lohardaga News: अनियंत्रित बॉक्साइट लोडेड ट्रक नाली में घुसा, हादसे में बाल-बाल बचे लोग
किस्को के नवाडीह में एक बॉक्साइट लोडेड ट्रक अनियंत्रित होकर श्री शिव मंदिर के पास नाली में गिर गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई, लेकिन नाली क्षतिग्रस्त हो गई।
लोहरदगा से संदीप साहू की रिपोर्ट
किस्को(लोहरदगा). पाखर बॉक्साइट माइंस से लोहरदगा हिंडालको प्लांट की ओर जा रहा बॉक्साइट लोडेड ट्रक शुक्रवार को अनियंत्रित होकर नवाडीह स्थित श्री शिव मंदिर के दुर्गा मंडप के पीछे नाली में जा घुसा. हादसे में नाली क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा. देर शाम क्रेन की मदद से लोडेड ट्रक को नाली से बाहर निकाला गया. घटना के दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों की जान बाल-बाल बची.
चालक के नशे में होने की आशंका
स्थानीय ग्रामीणों ने चालक द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने की आशंका जताई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें: Lohardaga News : पुल तोड़कर छोड़ दिया, कीचड़ भरे रास्ते से आने-जाने को मजबूर ग्रामीण
पांच दिन पहले भी हुआ था हादसा
ग्रामीणों के अनुसार करीब पांच दिन पहले भी मंदिर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक खाली ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, परिवहन विभाग एवं पाखर हिंडालको माइंस प्रबंधन से भारी वाहनों की गति पर प्रभावी नियंत्रण लगाने की मांग की है.
ये भी पढ़ें: करम पर्व पर आदिवासी महिलाओं के बीच सांस्कृतिक साड़ियों का वितरण
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए