कुड़ू में छात्रों को बताया गया टेलीकॉम उपभोक्ताओं का अधिकार, साइबर ठगी से बचने के उपाय भी समझाये

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल अतिथि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. छात्रों को डिजिटल इंडिया के फायदे और ऑनलाइन खतरों से बचने के तरीके समझाए गए.

विज्ञापन

कुड़ू. अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टिको कुड़ू में शुक्रवार को टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. प्रगति एजुकेशनल संस्था, एकेडमी रांची और अविराम महाविद्यालय टिको की राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में दूरसंचार एवं प्रसारण में टैरिफ और बिलिंग, साइबर अपराध तथा डिजिटल इंडिया के बढ़ते प्रभाव और उससे जुड़े खतरों के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती तथा विशिष्ट अतिथि संस्था की मुख्य कार्यकारी अधिकारी बबीता कश्यप और डॉ विकास चतुर्वेदी थे. अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया. इस दौरान अतिथियों का शॉल देकर स्वागत किया गया.

सोशल मीडिया और ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी की अपील

ट्राई से जुड़े उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम के वक्ता डॉ विकास चतुर्वेदी ने टेलीकॉम उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया. उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया के विस्तार से लोगों को कई सुविधाएं मिली हैं, लेकिन डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करते समय सावधानी जरूरी है.

उन्होंने छात्र-छात्राओं से सोशल मीडिया और इंटरनेट का उपयोग करते समय सतर्क रहने की अपील की. किसी भी तरह का ऑनलाइन फॉर्म भरने या रुपए के लेन-देन के दौरान व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी साझा करने में सावधानी बरतने को कहा. उन्होंने अनचाहे कॉल से बचने के उपायों की जानकारी भी दी.

डॉ चतुर्वेदी ने कहा कि यदि किसी टेलीकॉम कंपनी का सिम किसी क्षेत्र में काम नहीं कर रहा है और कॉल करने में परेशानी हो रही है, तो उपभोक्ता संबंधित सेवा प्रदाता से शिकायत कर समस्या का समाधान करा सकते हैं.

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था की कार्यकर्ता शिल्पा का योगदान रहा. मौके पर डॉ जंग बहादुर, पंकज, आफताब, डॉ कुंदन, ममता, पवन, शिबशंकर, डॉ शशि, डॉ सुनीता, तब्बसुम, चिनीबास, प्यारी, संदीप, आरती, अमृत सहित अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola