हिंदू धर्म सनातन होने के साथ वैज्ञानिक भी है, जो युगों से अस्तित्व में है और आगे भी रहेगा : विंदेश्वर उरांव
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 01 Mar 2026 8:47 PM
हिंदू धर्म सनातन होने के साथ वैज्ञानिक भी है, जो युगों से अस्तित्व में है और आगे भी रहेगा : विंदेश्वर उरांव
भंडरा़ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भंडरा प्रखंड के बेदाल स्कूल मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ ओंकार ध्वनि के साथ हुआ. इसमें मुख्य अतिथि भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विंदेश्वर उरांव, मुख्य वक्ता बजरंग दल के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा पर जोर : मुख्य अतिथि विंदेश्वर उरांव ने कहा कि हिंदू धर्म सनातन होने के साथ-साथ वैज्ञानिक भी है, जो युगों से अस्तित्व में है और भविष्य में भी रहेगा. मुख्य वक्ता रंगनाथ महतो ने हिंदू समाज को समय के साथ सतर्क रहने की सलाह दी. उन्होंने लव-जिहाद, लैंड-जिहाद और धर्मांतरण जैसी चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि जनजातीय समुदायों को हिंदू समाज से तोड़ने की कोशिशें की जा रही हैं, जिससे सचेत रहने की जरूरत है. स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी ने पूर्वजों के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि मुगल काल में हमारे पूर्वजों ने अडिग रहकर धर्म की रक्षा की, जिसके कारण आज हिंदू समाज का अस्तित्व सुरक्षित है. वहीं, प्रांत संघचालक सचिदानंद लाल अग्रवाल ने संघ की स्थापना के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. सम्मान समारोह और जनभागीदारी : आयोजन समिति की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बेदाल, भौंरो, मसमानो और सुरसा समेत आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों महिला-पुरुषों ने भाग लिया. मौके पर विनोद महतो, धीरज महतो, रामकुमार साहु, रामकुमार चौधरी, रामा महतो, हरिनाथ महतो, लक्ष्मण महतो, दिनेश महतो, लक्ष्मी साहू, कलेश्वर साहू, दुखुवा महतो, अनुज महतो, मनोज महतो, रामकेश्वर साहू, संतोष साहू, विनय प्रजापति, रुपेश मिश्रा, सुभाष महतो, मनी महतो, करमचन्द महतो, जन्मेजय चौधरी, राजेश महतो, नारायण महतो, राजेश साहू,देवगन साहू सहित बेदाल, भौंरो, मसमानो और सुरसा के सैकड़ों महिल- पुरुष कार्यक्रम में उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










