सेन्हा में रात के अंधेरे में चला एंटी क्राइम अभियान, वाहनों की डिक्की और बैग तक खंगाले
वाहन जांच करते पुलिस जवान | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा एसपी के निर्देश पर सेन्हा थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान वाहनों की सघन तलाशी ली गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी गई.
सेन्हा. थाना के समीप सोमवार की रात पुलिस ने एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया. लोहरदगा एसपी सदीक अनवर रिजवी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है.
थाना प्रभारी नीरज झा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अभियान के तहत मुख्य पथ से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान वाहनों की डिक्की, बैग और थैलों की सघन तलाशी ली गयी. जांच के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.
वहीं बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले चालकों और सवारों को पुलिस ने कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी देकर छोड़ दिया. इसके अलावा चारपहिया वाहनों और उसमें सवार लोगों के साथ डिक्की की भी जांच की गयी. अभियान में सेन्हा थाना के पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए