सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में अनिरुद्ध ने किया टॉप, मेधावियों का सम्मान

Updated:
विज्ञापन
सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में अनिरुद्ध ने किया टॉप, मेधावियों का सम्मान

सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में अनिरुद्ध ने किया टॉप, मेधावियों का सम्मान

विज्ञापन

लोहरदगा. गुमला रोड स्थित सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, सचिव अजय प्रसाद और प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत गौरवशाली रहा. भैया अनिरुद्ध कुमार ने 99.33% अंक प्राप्त कर पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया. इसके अलावा साहित्य शर्मा, अरिहंत कुमार, आश्वी शाहदेव, शांभवी सुमन, पलक कुमारी और सुयश सिन्हा ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया. कई विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए अर्जित किये. परीक्षा प्रमुख महेंद्र कुमार मिश्रा ने परिणामों की घोषणा की. प्रधानाचार्य ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर विद्यालय के आचार्य, कर्मचारी और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे, जिन्होंने बच्चों की इस बड़ी सफलता पर खुशी जाहिर की. वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटका रही है केंद्र सरकार : सुखदेव भगत

लोहरदगा. कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने केंद्र सरकार की नीतियों और चुनावी घोषणाओं पर कड़ा प्रहार किया है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने एक्साइज ड्यूटी में कटौती को देर से लिया गया निर्णय बताया. भगत ने सवाल उठाया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम थीं, तब जनता को राहत क्यों नहीं दी गयी? उन्होंने सरकार पर ऊर्जा क्षेत्र में दूरदर्शिता की कमी और भंडारण क्षमता बढ़ाने में विफल रहने का आरोप लगाया. वहीं, फ्रीबीज (मुफ्त घोषणाओं) के मुद्दे पर उन्होंने बिहार में 10 हजार रुपये के वितरण पर चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की मांग की. सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पुराने वादे अधूरे छोड़ने और चुनाव के समय जनता को प्रलोभन देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकार वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए हिंदू-मुस्लिम जैसे सांप्रदायिक विषयों को बढ़ावा दे रही है, जो लोकतंत्र और संवैधानिक मर्यादाओं के लिए चिंताजनक है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola