आनंदपुर विवाद सुलझा, इस बार पुराने मार्ग से ही निकलेगी रामनवमी शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
आनंदपुर विवाद सुलझा, इस बार पुराने मार्ग से ही निकलेगी रामनवमी शोभायात्रा

आनंदपुर विवाद सुलझा, इस बार पुराने मार्ग से ही निकलेगी रामनवमी शोभायात्रा

विज्ञापन

किस्को़ बगड़ू थाना क्षेत्र के आनंदपुर में पिछले वर्ष हुआहार-सेमरडीह शोभायात्रा को लेकर उपजे विवाद का प्रशासन ने शांतिपूर्ण समाधान निकाल लिया है. सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वेदांत शंकर की अध्यक्षता में आनंदपुर पंचायत भवन में दोनों पक्षों की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामनवमी शोभायात्रा अपने पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाली जायेगी. अगले वर्ष के लिए तय हुआ नया रूट : बैठक में तय हुआ कि अगले वर्ष से शोभायात्रा सेमरडीह, हुआहार, गुड़गुड़िया और छतर टोली होते हुए आनंदपुर मुख्य सड़क से जोरी होकर लावागाई मेला स्थल तक जायेगी. वापसी भी इसी मार्ग से होगी. एसडीपीओ ने निर्देश दिया कि इस नये रूट के लाइसेंस को लेकर समय पर आवेदन समर्पित करें, ताकि भविष्य में कोई विवाद न हो. रामनवमी के 15 दिनों के भीतर सीओ की अगुवाई में दोनों समुदाय के लोग पुनः बैठकर चर्चा करेंगे और प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी कर लाइसेंस निर्गत किया जायेगा. भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील : एसडीपीओ वेदांत शंकर ने कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनायें. बैठक में जिला परिषद सदस्य संदीप गुप्ता, सीओ अजय कुमार, किस्को थाना प्रभारी मानस कुमार साधु, बगड़ू थाना प्रभारी दिनेश कुमार, मुखिया राजकिशन उरांव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनीर उरांव,बजरंग दल संयोजक उमेश सिंह, रफीक अंसारी, रुस्तम अंसारी, हकमुद्दीन अंसारी, किस्को व बगड़ू थाना क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों के सदस्य समेत काफी संख्या में दोनों समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola