सरस्वती पूजा की तैयारी जोरों पर
Updated at : 12 Feb 2016 12:09 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा़ : सरस्वती पूजा को लेकर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के अलावा गली-मुहल्लों में तैयारी की जा रही है. पूजा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. मूर्तिकार मां सरस्वती की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. मां सरस्वती की प्रतिमा में भी महंगाई का असर देखने को मिल रहा […]
विज्ञापन
लोहरदगा़ : सरस्वती पूजा को लेकर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के अलावा गली-मुहल्लों में तैयारी की जा रही है. पूजा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. मूर्तिकार मां सरस्वती की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. मां सरस्वती की प्रतिमा में भी महंगाई का असर देखने को मिल रहा है.
इस बार 600 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की प्रतिमा बनायी गयी है. इस कार्य में जुटे कलाकार दिन रात एक कर प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. वहीं, चौक-चौराहों में विद्यार्थियों द्वारा पूजन को लेकर चंदा उगाही जोरों पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




