पुलिस को भारी पड़ता देख भागे उग्रवादी

Updated at : 11 Feb 2016 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस को भारी पड़ता देख भागे उग्रवादी

लोहरदगा : पुलिस की कार्रवाई के बाद भाकपा माओवादी हथियार सहित नक्सली साहित्य व पोस्टर छोड़ कर भाग निकले़ एसपी कार्तिक एस ने पत्रकारों को बताया कि सोमवार को एरिया कमांडर संतोष साहू अपने दस्ते के साथ जुड़नी जंगल में कैंप कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था. पुलिस ने सेरेंगदाग […]

विज्ञापन
लोहरदगा : पुलिस की कार्रवाई के बाद भाकपा माओवादी हथियार सहित नक्सली साहित्य व पोस्टर छोड़ कर भाग निकले़ एसपी कार्तिक एस ने पत्रकारों को बताया कि सोमवार को एरिया कमांडर संतोष साहू अपने दस्ते के साथ जुड़नी जंगल में कैंप कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था.
पुलिस ने सेरेंगदाग थाना प्रभारी भूषण कुमार एवं सीआरपीएफ की संयुक्त टीम का गठन कर क्षेत्र में विशेष अभियान स्वीप वन चलाया. पुलिस को देखते ही एरिया कमांडर संतोष साहू एवं मुसलिम खान व दस्ते के सदस्यों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलायी़ पुलिस को भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगल का लाभ उठा कर भागने में सफल रहे. वे अपने हथियार सहित अन्य सामान घटना स्थल पर ही छोड़ दिये़ पुलिस ने घटनास्थल से दो बंदूक, दो मिस फायर गोली, नक्सली परचा तथा नक्सली साहित्य बरामद किया़ इस संबंध में आर्म्स एक्ट तथा 17 सीएलए के तहत सेरेंगदाग थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है़
एसपी कार्तिक एस ने कहा कि उग्रवादियों की सूचना मिलते ही इसकी सूचना पुलिस को दें़ सूचना गुप्ता रखते हुए उग्रवादियों पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर एसडीपीओ राम सरेख राय, डीएसपी आशीष कुमार महली, सेरेंगदाग थाना प्रभारी भूषण कुमार मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola