धरना पर बैठे परियोजनाकर्मी
Updated at : 10 Feb 2016 1:58 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : समाहरणालय के समक्ष मंगलवार को झारखंड शिक्षा परियोजना के कर्मियों ने धरना दिया. परियोजनाकर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जायेगी, तब तक उनका आंदोलन चलते रहेगा. लोगों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है. सिर्फ उन्हें आश्वासन दिया जा रहा है. धरना के बाद […]
विज्ञापन
लोहरदगा : समाहरणालय के समक्ष मंगलवार को झारखंड शिक्षा परियोजना के कर्मियों ने धरना दिया. परियोजनाकर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जायेगी, तब तक उनका आंदोलन चलते रहेगा. लोगों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है. सिर्फ उन्हें आश्वासन दिया जा रहा है. धरना के बाद जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत बीआरपी, सीआरपी अपनी मांगों को लेकर विधायक सुखदेव भगत से मिले. इस क्रम में बीआरपी, सीआरपी ने अविलंब प्रशिक्षण कराने, मानदेय में वृद्वि एवं नियमित करने के संबंध में विधायक से चर्चा की. मौके पर विधायक श्री भगत ने कहा कि राज्य के बीआरपी, सीआरपी की मांग उचित है.
मांगों के प्रति मैं संवेदनशील हूं. मांगों को विधानसभा में रखूंगा. उन्होंने कहा कि कार्यरत बीआरपी, सीआरपी का मानदेय झारखंड शिक्षा परियोजना के कार्यालय में काम करने वाले आदेशपालों के मानदेय से 30-35 प्रतिशत कम है. मौके पर संजय कुमार, गौतम पांडेय, संतोष कुमार, ओपेन कुमार, सुधीर तिग्गा, अरुण कुमार साहू, जितेंद्र मित्तल, जावेद अंसारी, इम्तियाज अहमद, दयानंद लकड़ा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




