राशन कार्ड बनाने की मांग को लेकर
Updated at : 27 Dec 2015 4:43 AM (IST)
विज्ञापन

सेन्हा/लोहरदगा : प्रखंड कार्यालय से अंत्योदय कार्ड का वितरण किया गया. जिसमें भारी गड़बड़ी हुई है. यहां गरीबों के स्थान पर चुनिंदा लोगों का राशन कार्ड बना दिया गया है, जो चावल का उठाव कर अधिक दाम में बेच देते हैं. अंत्योदय कार्ड को लेकर प्रखंड प्रशासन ने क्षेत्र के लोग कई बार मिले, लेकिन […]
विज्ञापन
सेन्हा/लोहरदगा : प्रखंड कार्यालय से अंत्योदय कार्ड का वितरण किया गया. जिसमें भारी गड़बड़ी हुई है. यहां गरीबों के स्थान पर चुनिंदा लोगों का राशन कार्ड बना दिया गया है, जो चावल का उठाव कर अधिक दाम में बेच देते हैं. अंत्योदय कार्ड को लेकर प्रखंड प्रशासन ने क्षेत्र के लोग कई बार मिले, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला.
अंतत: क्षेत्र के लोग खुशबू एवं गुलाम महिला मंडल के नेतृत्व में एकजुट होकर शनिवार को गुमला लोहरदगा मुख्य पथ को ठाकुरबाड़ी के समीप जाम कर दिया. लोग मांग कर रहे थे कि गरीबों को अंत्योदय कार्ड मिलना चाहिए. हम गरीब मेहनत मजदूरी करके किसी प्रकार से रोजी-रोटी चलाते हैं, लेकिन हमें न केराेसिन तेल मिलता है और न ही चावल. जाम स्थल पर पहुंचे महिलाओं का कहना था कि जब तक गरीबों को राशन कार्ड नहीं मिल जाता, अनाज वितरण बंद रखना होगा.
जाम को देखते हुए बीडीओ अमिताभ भगत तथा थाना प्रभारी रामजी प्रसाद घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को समझा-बूझा कर जाम हटाना चाहा, लेकिन जामकर्ता अड़े रहे. बाद में बीडीओ अमिताभ भगत ने जामकर्ताओं को आश्वासन दिया कि वैसे लोग जिन्हें किसी प्रकार का राशन कार्ड नहीं मिला है, वे प्रखंड कार्यालय में आवेदन दें. उनका कार्ड बन जायेगा. बीडीओ के आश्वासन के बाद महिलाओं ने सड़क जाम हटाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




