प्रगति पत्र व पुरस्कार का वितरण किया गया
Updated at : 25 Dec 2015 1:15 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में द्वितीय सावधिक प्रगति पत्र वितरण एवं खेलकूद पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या राज मित्तल ने दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पानेवाले छात्रों को प्रगति पत्र दिया गया. खेलकूद प्रतियोगिता में मेढ़क दौड़, चम्मच […]
विज्ञापन
लोहरदगा : रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में द्वितीय सावधिक प्रगति पत्र वितरण एवं खेलकूद पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या राज मित्तल ने दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पानेवाले छात्रों को प्रगति पत्र दिया गया. खेलकूद प्रतियोगिता में मेढ़क दौड़, चम्मच रेस, रस्सी कूद, गेंद उछाल, गणित रेस, सुई घागा रेस, कुरसी रेस सहित अन्य खेल का आयोजन किया गया.
मौके पर प्राचार्या श्रीमति मित्तल ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास के लिए बहुत आवश्यक है. इस अवसर पर आचार्य सुधांशु कुमार, जनार्दन सिंह, सूरज साहू, अरुण बैठा, आचार्या सुधा देवी, संगीता, सुजाता, पुष्पा, पूर्णिमा, मालती, किरण, नीलम, डोली आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




