खेल में अपार संभावनाएं हैं
Updated at : 24 Dec 2015 7:08 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : 15वीं अंतर विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन एमएलए कॉलेज स्थित इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ. प्रतियोगिता के सब जूनियर एकल बालक वर्ग में अरविंद उरांव ने 21-18 व 21-16 से आयुष कच्छप को पराजित किया. इसी तरह बालिका एकल में काजल कुमारी ने 21-6 व 21-12 से तनू भगत को पराजित कर खिताब […]
विज्ञापन
लोहरदगा : 15वीं अंतर विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन एमएलए कॉलेज स्थित इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ. प्रतियोगिता के सब जूनियर एकल बालक वर्ग में अरविंद उरांव ने 21-18 व 21-16 से आयुष कच्छप को पराजित किया.
इसी तरह बालिका एकल में काजल कुमारी ने 21-6 व 21-12 से तनू भगत को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. बालक युगल मुकाबले में अतिक अनवर व अनुज लिंडा की जोड़ी ने आयुष शिवम व शौकत अब्बास की जोड़ी को 21-14 व 21-10 से पराजित किया. बालिका युगल में काजल कुमारी व खुशबू टोप्पो की जोड़ी ने तरन्नुम परवीन व आलिशा सिद्धिकी की जोड़ी को पराजित किया.
जूनियर बालक वर्ग के एकल प्रतियोगिता में अनुराग कुमार ने पियुष कुमार को 11-21, 21-9 से पराजित किया. जूनियर युगल में राहुल कुमार व अखिल एलेक्स कुजूर की जोड़ी ने हर्षित गुप्ता व अंकित कुमार की जोड़ी को 21-5,21-6 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. समापन समारोह में प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि लक्ष्य निर्धारण से सफलता मिलती है. खेल में अपार संभावनाएं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




