तापमान बढ़ने से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Published at :25 May 2015 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
तापमान बढ़ने से जनजीवन अस्त-व्यस्त

लोहरदगा : जिले में तपती गरमी से लोग परेशान हैं. गरमी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सुबह होते ही शहर की सड़कें वीरान हो जाती है, जो देर शाम तक रहती है. पारा के लगातार बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बढ़ रही है. कुएं, तालाब, नदी सूख चुके हैं. पठारी क्षेत्र होने […]

विज्ञापन

लोहरदगा : जिले में तपती गरमी से लोग परेशान हैं. गरमी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सुबह होते ही शहर की सड़कें वीरान हो जाती है, जो देर शाम तक रहती है. पारा के लगातार बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बढ़ रही है.

कुएं, तालाब, नदी सूख चुके हैं. पठारी क्षेत्र होने के कारण अधिकांश चापानल खराब पड़े हैं. लोगों को पानी के लिए संकट का सामना करना पड़ रहा है.

बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण जलापूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है. लोग अहले सुबह ही पानी की जुगाड़ में लग जाते हैं. शहरी क्षेत्र के अलावे ग्रामीण इलाकों में भी लोग पानी के लिए परेशान हैं.

इंसान तो इंसान, जानवरों को भी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है. किसान सिंचाई के लिए भी परेशान हैं. खेत में फसलें सूख रही है. किसान का हाल-बेहाल है. किसानों का कहना है कि सिंचाई के नाम पर तो करोड़ों रुपये खर्च किये गये, लेकिन धरातल पर कहीं भी सिंचाई की व्यवस्था नजर नहीं आती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola