ग्रामीणों ने 37 पशु जब्त किये

Published at :21 May 2015 10:22 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने 37 पशु जब्त किये

भंडरा/ लोहरदगा. गो तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से भंडरा के ग्रामीणों ने तस्करी के लिये ले जा रहे 37 गोवंशीय पशु को जब्त कर भंडरा पुलिस के हवाले किया. थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने जिम्मा नामा के आधार पर किसानों के बीच 33 गाय व चार बैल को बांट दिया. ग्रामीणों का […]

विज्ञापन
भंडरा/ लोहरदगा. गो तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से भंडरा के ग्रामीणों ने तस्करी के लिये ले जा रहे 37 गोवंशीय पशु को जब्त कर भंडरा पुलिस के हवाले किया. थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने जिम्मा नामा के आधार पर किसानों के बीच 33 गाय व चार बैल को बांट दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि भंडरा के रास्ते रोजाना गौ तस्करी खुलेआम किया जाता है. ग्रामीणों ने बताया कि किसानों के उपयोग के लायक गोवंशीय पशुओं की तस्करी इस रास्ते से गुमला के सिसई एवं भरनो क्षेत्र सहित रांची के बेड़ो, चान्हो, मांडर हांक कर किया जाता है. वहां से पशुओं को ट्रक में लाद कर पमि बंगाल सहित अन्य राज्यों में भेज दिया जाता है. गो वंशीय पशुओं की तस्करी पर रोक लगाने का सरकारी आदेश के बावजूद तस्कर खुलेआम तस्करी करते हैं.

पशुओं को हांक कर ले जाने का काम मकबूल अंसारी, नगेश्वर अंसारी, सलीम अंसारी तीनो उगरा मेढ़ो सेन्हा गांव निवासी हैं. इन्होंने बताया कि पशुओं के हांकने का काम इन्हें लूटो पंसो से दिया गया था. वहां से लरंगो होते हुए घाटा गगेया, मसमानो के रास्ते सिसई ले जा रहे थे. तीनों व्यक्ति के द्वारा पशु व्यापारी का नाम नहीं बताया गया. पशुओं को रोकने का काम तपेश्वर गोस्वामी व होमन दास के नेतृत्व में संजय महतो, देवगन साहू, राजेश महतो, विनोद महतो, दिनेश महतो, दयानंद महतो, फुलचंद महतो, कालींदर महतो, पंकज महतो, सुखदेव उरांव, बालक उरांव, बसंत राम, पवन कुमार, नीरज कु मार, कलेश्वर महतो, केश्वर साहू,जुबी उरांव, रामेश्वर महतो सहित अन्य ग्रामीणों ने किया. ग्रामीणों ने पशुओं को हांक कर भौंरो नवा टोली बगीचा ले आये. पशुओं को पानी पिला कर बगीचा के पास रखा और थाना प्रभारी को सूचना दी. थाना प्रभारी के साथ एएसआइ गौरी शंकर पासवान, राजकुमार मोची एवं पुलिस के जवान आकर पशुओं को अपने कब्जे में लिये.

जिम्मानामा पर किसानों को दिये गये पशु : थाना प्रभारी द्वारा पशुओं का जब्ती सूची बना कर अज्ञात तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. किसानों की सूची बना कर जिम्मानामा के आधार पर किसानों के बीच मवेशियों को बांट दिया गया. साथ ही निदेश दिया गया कि इन मवेशियों की पूरी जिम्मेवारी किसानों की होगी. किसान मवेशियों से अपना काम करेंगे एवं इसका पालन-पोषण करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola