पेशरार एक्शन प्लान कमल किशोर की देन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 May 2015 10:21 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा. आजसू पार्टी के प्रवक्त नरेंद्र दसौंधी ने कहा है कि जिले के पेशरार प्रखंड क्षेत्र के विकास के लिये जो सारंडा एक्शन प्लान, सरयू एक्शन प्लान की तरह पेशरार एक्शन प्लान धरातल पर उतारा जा रहा है, उसमें विधायक का प्रयास सराहनीय रहा है. विधायक ने विधानसभा में भी इस मुद्दे को पिछले कार्यकाल […]
विज्ञापन
लोहरदगा. आजसू पार्टी के प्रवक्त नरेंद्र दसौंधी ने कहा है कि जिले के पेशरार प्रखंड क्षेत्र के विकास के लिये जो सारंडा एक्शन प्लान, सरयू एक्शन प्लान की तरह पेशरार एक्शन प्लान धरातल पर उतारा जा रहा है, उसमें विधायक का प्रयास सराहनीय रहा है. विधायक ने विधानसभा में भी इस मुद्दे को पिछले कार्यकाल मे उठाया था एवं कें द्रीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग के जयराम रमेश को ज्ञापन सौंप कर पेशरार किस्को एक्शन प्लान को धरातल पर उतारने की मांग की थी.
उन्होंने कहा था कि पेशरार-किस्को क्षेत्र में जनता का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है. लोग गरीबी, अशिक्षा, विस्थापन, कुपोषण के कारण विकास नहीं हो रहा है. इस क्षेत्र में आदिम जनजाति के असुर, बिरजिया, नगेसिया निवास करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




