:::: नया भाड़ा निर्धारित हुआ

लोहरदगा. राज्य सभा सांसद सह लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के संरक्षक धीरज प्रसाद साहू के आवास में हिंडालको कंपनी की बैठक हुई. बैठक में नया भाड़ा पर समझौता हुआ जिसमें अमतीपानी, कुजाम से प्रति टन 135 रुपये की बढ़ोतरी की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि तय मानकों के हिसाब से ही ट्रकों […]
लोहरदगा. राज्य सभा सांसद सह लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के संरक्षक धीरज प्रसाद साहू के आवास में हिंडालको कंपनी की बैठक हुई. बैठक में नया भाड़ा पर समझौता हुआ जिसमें अमतीपानी, कुजाम से प्रति टन 135 रुपये की बढ़ोतरी की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि तय मानकों के हिसाब से ही ट्रकों का परिचालन होगा. अमतीपानी, कुजाम के समझौते पत्र पर धीरज प्रसाद साहू, कंवलजीत सिंह, अरुण सिंह, एस कुजूर, विक्रम सिंह, अनिल कंठालिया, प्रकाश साहू, राकेेश शर्मा ने हस्ताक्षर किया. श्री साहू ने कहा कि कंपनी और ऑनर साथ-साथ चल कर व्यापार को आगे बढ़ाएं और जहां मेरी जरूरत होगी मैं सहयोग करूंगा. अखबारों में देखा गया है कि दूसरे एसोसिएशन के लोग अपना कार्यक्षेत्र छोड़ कर दूसरे कार्यक्षेत्र में टांग अड़ा रहे हैं और गलत बयानबाजी कर रहे हैं. अमतीपानी, कुजाम का समझौता कंपनी के साथ एलजी एसोसिएशन का है और अमतीपानी, कुजाम के किसी भी समस्या का समाधान एलजी ट्रक एसोसिएशन ही करेगी. मौके पर अभय सिंह, समीर भगत, विनोद सिंह, मो आलम, अरुण कुमार, मो गुडू, मो मिंटू, मो सज्जू, ब्रज सिंह, प्रमोद जायसवाल, रवि, मो राजन, रहमत अंसारी, मोखतार अंसारी, शशि वर्मा, मो बबलू, विजय साहू आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




