::6::: डॉ विवेक का चयन बीएचयू में हुआ

फोटो- एलडीजीए- 21 डॉ विवेक कुमार मधुर.लोहरदगा. डॉ विवेक कुमार मधुर पिता अजय कुमार मधुर आशुलिपिक, उप विकास आयुक्त लोहरदगा एवं माता सावित्री मधुर प्रधानाध्यापिका राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय शांति आश्रम का ऑल इंडिया पीजी मेडिकल इंट्रेंस परीक्षा 2015 के माध्यम से बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में एमडी मेडिसिन में दाखिला के लिए चयन हुआ है. […]
फोटो- एलडीजीए- 21 डॉ विवेक कुमार मधुर.लोहरदगा. डॉ विवेक कुमार मधुर पिता अजय कुमार मधुर आशुलिपिक, उप विकास आयुक्त लोहरदगा एवं माता सावित्री मधुर प्रधानाध्यापिका राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय शांति आश्रम का ऑल इंडिया पीजी मेडिकल इंट्रेंस परीक्षा 2015 के माध्यम से बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में एमडी मेडिसिन में दाखिला के लिए चयन हुआ है. इससे पूर्व डॉ विवेक कुमार मधुर एम्स नई दिल्ली में जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर के रुप में कार्य कर चुके हंै. डॉ कुमार मूलत: कुडू प्रख्ंाड के लावागांई गांव के निवासी हैं एवं दुखहरण साहू के सुपौत्र हैं. वर्तमान में पतराटोली लोहरदगा में निवास करते हैं. डॉ विवेक एमबीबीएस की पढ़ाई भी बीएचयू से की है. डॉ विवेक का छोटा भाई बीइ की पढ़ाई कर प्रतियोगिता का तैयारी कर रहा है. इनकी छोटी बहन अर्चना मधुर एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा है. डॉ विवेक कुमार मधुर की इस सफलता पर लोगों ने उन्हंे बधाई दी है. बधाई देनेवालों में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, विधायक कमल किशोर भगत, पूर्व विधायक सुखदेव भगत, सधनू भगत, डीडीसी दानियल कंडुलना, डीआरडीए डायरेक्टर विनोद कुमार चौधरी, गणेश पांडेय, अनिल कुमार, गजेंद्र राम, सुधीर तमेड़ा, शैलेंद्र सुमन, किशोर कुमार वर्मा, बीके बालाजिनप्पा, डॉ गणेश प्रसाद, मदन मोहन पांडेय आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




