:::::: कार्यशैली में बदलाव लायें कर्मी

Published at :11 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
::::::  कार्यशैली में बदलाव लायें कर्मी

जनता दरबार का आयोजन किया गयाफोटो- एलडीजीए-2 ग्रामीणों की समस्याएं सुनते डीसी.एलडीजीए- 3 जनता दरबार में मोैजूद लोग. लोहरदगा. डीसी मंजूनाथ भजंत्री के सभा कक्षा मंे जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में उपस्थित पदाधिकारियों से अपनी कार्य संस्कृति में कुछ ऐसा तरीका अपनाये जाने पर जोर दिया कि समस्याएं कम से कम […]

विज्ञापन

जनता दरबार का आयोजन किया गयाफोटो- एलडीजीए-2 ग्रामीणों की समस्याएं सुनते डीसी.एलडीजीए- 3 जनता दरबार में मोैजूद लोग. लोहरदगा. डीसी मंजूनाथ भजंत्री के सभा कक्षा मंे जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में उपस्थित पदाधिकारियों से अपनी कार्य संस्कृति में कुछ ऐसा तरीका अपनाये जाने पर जोर दिया कि समस्याएं कम से कम हो और सरकार के सार्थक प्रयासों को आम जनता अपने दैनिक जीवन में महसूस कर सकें. जनता दरबार में 34 आवेदनों को प्राप्त कर उनके निस्तारण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. डीसी के जनता दरबार में उप विकास आयुक्त से संबंधित दो आवेदन, अपर समाहर्ता से संंबंधित पांच आवेदन, सामाजिक सुरक्षा से संबंधित चार, आपूर्ति से संबंधित दो, विद्युत विभाग से संबंधित एक आवेदन, डीएसइ से संबंधित तीन आवेदन, अनुमंडल कार्यालय से संबंधित छह आवेदन, समाज कल्याण से संबंधित तीन आवेदन, पीएचइडी से संबंधित दो, हाउसिंग कमेटी से संबंधित एक आवेदन प्राप्त हुआ. जनता दरबार में प्रभारी पदाधिकारी शशि निलिमा डुंगडुंग आदि मौजूद थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola