लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने मशाल जुलूस निकाला

Published at :28 Apr 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने मशाल जुलूस निकाला

फोटो- एलडीजीए- 22 मशाल जुलूस में शामिल लोग.लोहरदगा. लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के तत्वावधान में मशाल जुलूस निकाला गया. मशाल जुलूस रेलवे साइडिंग से चल कर पावरगंज होते हिंडालको गेट तक पहुंचा. जहां लोगों ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की. एसोसिएशन के अध्यक्ष कवंलजीत सिंह ने कहा कि कंपनी ज्यादती पर उतर आयी है. […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए- 22 मशाल जुलूस में शामिल लोग.लोहरदगा. लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के तत्वावधान में मशाल जुलूस निकाला गया. मशाल जुलूस रेलवे साइडिंग से चल कर पावरगंज होते हिंडालको गेट तक पहुंचा. जहां लोगों ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की. एसोसिएशन के अध्यक्ष कवंलजीत सिंह ने कहा कि कंपनी ज्यादती पर उतर आयी है. एक ओर जहां ऑनरों को नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर कंपनी मालगाड़ी से बॉक्साइट लोड कर भेज रही है. कंपनी की रैक लोडिंग रोकी जायेगी. मौके पर कहा गया कि एसोसिएशन के संरक्षक धीरज प्रसाद साहू ने भी कहा है कि जोरदार अंादोलन किया जायेगा. कंपनी बगड़ू के ट्रकों को भी छह महीने से खड़ा रखा है. मशाल जुलूस में अरुण सिंह, मो आलम, रहमत अंसारी, विनोद सिंह, अभय सिंह, मो गुडू, विजय साहू, एनामूल अंसारी, जतरु मुंडा, ब्रज सिंह, प्रदेश प्रजापति, मो सज्जू, मो बबलू, हाजी कलीम, मनोज गुप्ता, फारुख कुरैसी, वार्ड पार्षद शशि वर्मा, मो मिन्हाह, बासुदेव महतो, हेमंत भारती, मो अमान, संजय साहू, तारकेश्वर, इसराफिल, चंदन साहू, मो राजन, कृष्णा प्रजापति, इम्तियाज अंसारी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola