समय पर नहीं मिला ममता वाहन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Apr 2015 7:56 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : जिले में ममता वाहनों की हड़ताल के कारण एक नवजात शिशु की मौत हो गयी. सेन्हा थाना क्षेत्र के बड़ा हेसाग गांव निवासी बंधना मुंडा की पत्नी ऋतु मुंडा 28 वर्ष को रविवार को प्रसव पीड़ा हुई. उसे अस्पताल लाने क ा प्रयास किया जाने लगा तो मालूम हुआ कि ममता वाहनों की […]
विज्ञापन
लोहरदगा : जिले में ममता वाहनों की हड़ताल के कारण एक नवजात शिशु की मौत हो गयी. सेन्हा थाना क्षेत्र के बड़ा हेसाग गांव निवासी बंधना मुंडा की पत्नी ऋतु मुंडा 28 वर्ष को रविवार को प्रसव पीड़ा हुई. उसे अस्पताल लाने क ा प्रयास किया जाने लगा तो मालूम हुआ कि ममता वाहनों की हड़ताल है. परिजन अनुनय-विनय करते रहे, लेकिन ममता वाहन नहीं आया.
किसी तरह दूसरे दिन एक बोलेरो भाड़े पर किया गया और गर्भवती महिला को लोहरदगा लाया जा रहा था, बदला नदी के पास ही उसका प्रसव हो गया. किसी तरह जच्च-बच्च क ो सदर अस्पताल लाया गया. तब तक बच्चे की मौत हो गयी.
इस संबंध में में सिविल सजर्न डॉ विरोनेन तिर्की का कहना है है कि ममता वाहनों की हड़ताल की जानकारी मैंने उच्चधिकारियों तक पहुंचा दी है. ये मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है, रही बात नवजात शिशु की मौत की तो उसे अस्पताल लाने में ही काफी देर हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




