:3::::: वज्रपात से नवविवाहिता की मौत

Published at :27 Apr 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
:3:::::  वज्रपात से नवविवाहिता की मौत

फोटो- एलडीजीए-8 मृत राखी.लोहरदगा. सदर थाना क्षेत्र के जोरी गांव निवासी 20 वर्षीय नवविवाहिता राखी कुमारी की दर्दनाक मौत वज्रपात से हो गयी. राखी की शादी 22 अप्रैल को जरियो बड़की चांपी निवासी दिनेश महतो से हुई थी. वह लौट बहुर में अपने मायके आयी थी. सोमवार की दोपहर जोरी स्थित अपने कच्चे मकान में […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए-8 मृत राखी.लोहरदगा. सदर थाना क्षेत्र के जोरी गांव निवासी 20 वर्षीय नवविवाहिता राखी कुमारी की दर्दनाक मौत वज्रपात से हो गयी. राखी की शादी 22 अप्रैल को जरियो बड़की चांपी निवासी दिनेश महतो से हुई थी. वह लौट बहुर में अपने मायके आयी थी. सोमवार की दोपहर जोरी स्थित अपने कच्चे मकान में बैठी थी, इसी बीच वज्रपात हुआ और उसकी मौत हो गयी. आनन-फानन में परिजन उसे सदर अस्पताल लोहरदगा लेकर आये, जहां डॉक्टरांे ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद वर एवं वधू पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव मंे शोक की लहर है. राखी के पिता विनोद महतो का कहना है कि उसने कर्ज लेकर अपनी लाडली का हाथ पीला किया था. उसे क्या मालूम था कि भगवान उसके साथ ऐसा क्रूर मजाक करेंगे. गांव के इदरीश अंसारी ने कहा कि पीडि़त परिवार काफी गरीब है और इसे मुआवजा दिया जाना चाहिए. देर शाम तक परिजनों की भीड़ सदर अस्पताल मंे लगी थी. शोक में डूबे परिजन व ग्रामीणजिस घर में पांच दिन पहले खुशियां, उमंग एवं उत्साह का माहौल था उसी घर में आज मातम पसरा हुआ है. राखी की शादी में उसके परिजन दूर-दूर से आये थे. सभी काफी खुश थे और शादी को लेकर काफी उत्साह था. डोली विदा करने के बाद राखी के पिता ने सोचा कि उन्होंने एक बड़ी जिम्मेवारी निभा दी है, लेकिन उन्हंे क्या पता था कि जिस घर से वे डोली विदा किये हैं चार दिन बाद उसी घर से बेटी की अर्थी निकलेगी. पूरा गांव शोक में डूब गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola