::3::::: समाज के सगंठन को मजबूती मिलेगी

Published at :27 Apr 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
::3:::::    समाज के सगंठन को मजबूती मिलेगी

फोटो- एलडीजीए- 6 जानकारी देते पड़हा समिति के लोग.लोहरदगा. जिला राजी पड़हा कोर कमेटी द्वारा महात्मा गांधी पथ स्थित झखरा कुंबा में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया. मौके पर 28, 29 एवं 30 अप्रैल को जिला राजी पड़हा द्वारा घोषित विशु शिकार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी. बताया गया कि विशु […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए- 6 जानकारी देते पड़हा समिति के लोग.लोहरदगा. जिला राजी पड़हा कोर कमेटी द्वारा महात्मा गांधी पथ स्थित झखरा कुंबा में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया. मौके पर 28, 29 एवं 30 अप्रैल को जिला राजी पड़हा द्वारा घोषित विशु शिकार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी. बताया गया कि विशु शिकार चिरी जंगल में संपन्न होगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर है. क्षेत्र का निरीक्षण कई ग्रुप मिल कर अलग-अलग सर्वे कर रहे हैं. प्रयास किया जा रहा है कि विशु शिकार मे आनेवाले लोगों को जल की समुचित व्यवस्था कैसे हो, जलावन एवं डेरा डालने की समुचित व्यवस्था कैसे हो, इसकी चिंतन लगातार हो रही है. साथ ही अतिथि स्वरूप आनेवाले लोग सम्मेलन स्थल तक कैसे व्यवस्थित ढंग से पहुंचें, इसकी भी गहन चिंतन और तैयारी की जा रही है. घने जंगल में चूंकि रात्रि में ठहरना है, इसलिए प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सदस्यों को अलग-अलग व्यवस्था देखने की जिम्मेवारी दी गयी है. आनेवाले दिनों में यह संगठन किसी भी तरह की दिशा में मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी. कार्यक्रम में आनेवाले जिले के 32 पड़हा अंतर्गत लोहरदगा, रांची, गुमला क्षेत्र के सामाजिक एवं धार्मिक सदस्य शामिल होंगे. विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, विधायक कमल किशोर भगत, विशुनपुर विधायक चमरा लिंडा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखदेव भगत, पूर्व मंत्री दुखा भगत, सघनु भगत, रमेश उरांव सहित सभी प्रखंडों के प्रमुख, मुखिया आदि शामिल होंगे. मौके पर लक्ष्मी नारायण भगत, चैतू उरांव, डोमना उरांव, बालमुकुंद लोहरा, गौतम उरांव, विनोद भगत, अरविंद उरांव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola