स्वयंसेवक संघ ने शोक जताया

लोहरदगा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नेपाल एवं भारत के कुछ राज्यों में मारे गये लोगों के प्रति शोक संवेदना प्रकट किया. वनवासी कल्याण केंद्र अखिल भारतीय कल्याण आश्रम के कृपा शंकर सिंह ने कहा कि देश में जब-जब इस प्रकार की विपत्ति आयी तो स्वयं सेवकों ने बचाव कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. […]
लोहरदगा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नेपाल एवं भारत के कुछ राज्यों में मारे गये लोगों के प्रति शोक संवेदना प्रकट किया. वनवासी कल्याण केंद्र अखिल भारतीय कल्याण आश्रम के कृपा शंकर सिंह ने कहा कि देश में जब-जब इस प्रकार की विपत्ति आयी तो स्वयं सेवकों ने बचाव कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. साथ ही साथ पुनर्वास के लिए धन संग्रह कर सहयोग किया है. इस बार भी प्रभावित क्षेत्रों में स्वयं सेवक अपना योगदान दे रहे हैं. शोक व्यक्त करनेवालों में सच्चिदानंद लाल, किनेश्वर महतो, मनोज दास, राधव राणा, गणेश वर्णवाल, श्यामसुंदर कुमार, रामसेवक प्रसाद, प्रदीप, राजकुमार दीक्षित, केदार महतो, महेंद्र मिश्र, दिनेश सिंह, धनेश्वर साहू, सजित सिंह, पुलकित अग्रवाल आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




